वाराणसी के ऐतिहासिक शिवाला घाट पर इन दिनों फिल्म 'काशी' की शूटिंग शुरू हो गई है। घाट परिसर में कैमनरा, लाइट और एक्शन की गूंज के बीच फिल्मांकन जारी है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता आयुष शर्मा शनिवार रात काशी पहुंचे। शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने अपनी मां के साथ गंगा किनारे कुछ भावुक और यादगार पल बिताए। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का भी दर्शन किया और मां गंगा की आराधना की।