अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। राजेंद्र एचपी पेट्रोल पंप के समीप अचानक मुड़ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से निजी परियोजना कर्मी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। दुर्घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है।