सोनभद्र। गुरुकुल ज्ञानपीठ ट्रस्ट की ओर से शनिवार को चुर्क रोड स्थित एक होटल में सोनभद्र सावन महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव में ख्यातिलब्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुल ज्ञानपीठ के विद्यार्थियों सुधांशु जायसवाल, शिवम पाठक, स्वरा, कौशिकी, प्रशस्त मिश्रा, शिवांग पाठक, दिव्या पाठक, आर्या वर्मा, प्रिया और अविनाश कुमार ने सरस्वती वंदना, कजरी सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया। कार्यक्रम में पर्यटन अधिकारी राजेश भारती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।