फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

यूपी के श्रावस्ती में शनिवार देर रात एक युवक का शव झाड़ियों में मिला। उसकी बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर टूटी हुई मिली। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के बेलहा राघव गांव की है। मृतक की पहचान संतराम के बेटे कप्तान शुक्ला (32) के रूप में हुई है। वह शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे कटरा स्थित इंडियन बैंक किसी काम से गए थे। लौटते समय रात 8:00 बजे पटना कोठार पर देखा गया था। इसके बाद रात 9:00 बजे वह गांव की गौशाला पर भी देखे गए। वहां से काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 11:30 बजे गांव के पानी टंकी के पास वह बेहोशी की हालत में पड़े मिले। उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक लगभग 300 मीटर दूर नहर की कैंची पर क्षतिग्रस्त मिली। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें