फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में खेलो भारत के तहत हुई खो-खो प्रतियोगिता, तक्षशिला पब्लिक स्कूल ने जीता फाइनल मैच

शाहजहांपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से खेलो भारत के तहत तीन दिवसीय खेल एवं एथलेटिक्स के दूसरे दिन मंगलवार को खो-खो प्रतियोगिता हुई। जिसमें तमाम स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नेव तकनीकी संस्थान के क्रीड़ा मैदान में खो-खो का पहला मैच डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली-बी बनाम जॉन नेव-बी टीम के बीच खेला गया। जिसमें डॉ. सुदामा प्रसाद की टीम सात प्वाइंटर से विजयी रही। दूसरा मैच डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली-ए टीम और जॉन नेव-ए टीम के मध्य हुआ। तीसरा मैच सुदामा विद्यास्थली-बी टीम तथा तक्षशिला पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें तक्षशिला की टीम विजेता रही। फाइनल मैच में तक्षशिला पब्लिक स्कूल और डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली की टीमें पहुंची। इनमें तक्षशिला पब्लिक स्कूल की टीम ने जीत हासिल की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें