आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महुली थाने में रविवार को ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) की बैठक हुई। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने गांवों में सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।