थाना महुली परिसर में सोमवार को पुलिस कम्युनिटी यूनिट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों, ग्राम प्रतिनिधियों और यूनिट के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में कानून पालन, यातायात सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।