फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा रामविलास

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस उद्देश्य से संगठन को मजबूत किया जा रहा है। दलित चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पार्टी यूपी में सभी सीटों पर अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तत्वावधान में महुली में दलित चौपाल का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उर्मिला देवी के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में दुसाध समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने समेत समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं मंडल अध्यक्ष बस्ती मनीष कुमार उपाध्याय ने कहा कि दलित समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें