फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचनाओं में न करें अनावश्यक विलंब, साक्ष्यों के आधार पर करें कार्रवाई

एजेंसीसंतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सर्किल के थाना महुली एवं थाना धनघटा में समीक्षा बैठक आयोजित कर पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित विवेचनाओं, लंबित प्रार्थना-पत्रों, आईजीआरएस संदर्भों, सीएम डैशबोर्ड, वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था तथा त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात संवेदनशीलता एवं सम्मान के साथ सुनी जाए तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। बैठक में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी तथा पुलिस रिस्पॉन्स को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि पुलिस की पहचान केवल वर्दी से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशीलता से होती है। प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य को सेवाभाव के साथ निभाए और थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यह विश्वास दिलाए कि पुलिस उसकी सुरक्षा एवं न्याय के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही आगामी त्योहारों एवं विभिन्न आयोजनों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठकों, क्षेत्र भ्रमण, रूट मार्च एवं संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया एवं अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी भ्रामक सूचना का तत्काल सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक का उद्देश्य केवल कमियों की समीक्षा करना नहीं, बल्कि अच्छे कार्यों को और बेहतर बनाना, चुनौतियों से सीख लेना तथा पुलिसिंग को नई ऊर्जा और नई दिशा देना रहा। क्षेत्राधिकारी ने सभी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपराधी के लिए कानून का भय और पीड़ित के लिए पुलिस का भरोसा, यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें