बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक और मामले में प्रमुख शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने मस्जिद में मिले कुएं पर दावा किया है कि वहां पर कोई पुराना देवस्थान हो सकता है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि कुआं भारतीय संस्कृति में पूजनीय है। अधिकतर मंदिरों में कुएं बनाए जाते थे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यह जांच का विषय है। साथ ही पुरातत्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाए कि यह कुआं कितने वर्ष पुराना है। उन्होंने कहा कि यहां पर ऐसा भी संभव है कि पूजित स्थान को हटाकर मस्जिद का निर्माण किया गया हो। विपक्षी पार्टियों द्वारा कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई भी जल्दबाजी नहीं की गई है, पूरी कार्रवाई नियमानुसार हुई है।