फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट मस्जिद गिराए जाने पर पूर्व सांसद हाजी फजलूर्रहमान बोले- प्रशासन का फैसला जल्दबाजी में उठाया कदम, हाईकोर्ट जाने का समय देना चाहिए था

Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Sep 2026 01:39 PM IST

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सहारनपुर लोकसभा के पूर्व सांसद हाजी फजलूर्रहमान ने बयान जारी किया है। उन्होंने मस्जिद गिराए जाने की कार्रवाई को प्रशासन का जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया। हाजी फजलूर्रहमान ने कहा कि उन्हें कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद को गिराए जाने की खबरें मीडिया के माध्यम से मिलीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मस्जिद पक्ष को हाईकोर्ट में अपनी बात रखने का समय देना चाहिए था। उनके अनुसार, यही इंसाफ का तकाजा है। सभी धर्मों के जिम्मेदार लोगों से बैठकर आगे की कार्रवाई की बात पूर्व सांसद ने कहा कि वह सभी धर्मों के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठकर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि मस्जिद कमेटी और जिम्मेदार लोग सामूहिक रूप से जो फैसला लेंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाजी फजलूर्रहमान ने जनपद के लोगों से भाईचारा और अमन-चैन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी से संयम बरतने और शांति कायम रखने का आग्रह किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें