फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कांवड़ में सजे 3.20 लाख रुपये के नोट, सुरक्षा में चल रही पुलिस; शिव मंदिर में दान करेंगे रकम

Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Aug 2026 04:36 PM IST

सहारनपुर जनपद में कांवड़ यात्रा मार्ग पर इन दिनों आस्था के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच जगाधरी निवासी दो कांवड़िये 3.20 लाख रुपये के नोटों से सजी कांवड़ लेकर चर्चा में हैं। हलवाई का काम करने वाले मोनू और जगदीप हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों ने अपनी कांवड़ को विशेष रूप से तैयार कराया है। कांवड़ के अलग-अलग हिस्सों पर नोट लगाए गए हैं। इसे देखने के लिए रास्ते में श्रद्धालु और राहगीर रुक रहे हैं। नोटों से सजी कांवड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कांवड़ पर इतनी बड़ी रकम लगी होने की जानकारी पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने दोनों कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। पुलिसकर्मी कांवड़ियों के साथ चलकर सुरक्षा पर नजर रख रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। मोनू और जगदीप ने बताया कि नोटों से सजी कांवड़ धन प्रदर्शन नहीं, बल्कि भगवान भोलेनाथ के प्रति उनकी श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। दोनों का कहना है कि यात्रा पूरी होने के बाद कांवड़ में लगी 3.20 लाख रुपये की रकम अपने क्षेत्र के शिव मंदिर में दान करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें