स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे मौजूद लोगों ने सराहा। वहीं किसान गोलीकांड में शहीद हुए लोगों के परिजनों को भी कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने सम्मानित किया। इस दौरान शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का त्याग देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।