क्षेत्र में हुई बारिश के बाद नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे में हुए जल भराव से बारिस का पानी लोगों के घरों में घुस गया।जल भराव की समस्या से जूझ रहे नगरवासियो काफी आक्रोश व्याप्त है।आक्रोशित नगरवासियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं आक्रोशित नगरवासियों ने सभासद के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर ईओ को लिखित शिकायती पत्र देकर जल निकासी की मांग की है।