रायबरेली। सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण कोरचंदामऊ-भदोखर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। नहर की पटरी कटने और तय सीमा से अधिक पानी छोड़े जाने से सड़क पर पानी भर गया है। इस कारण बुधवार को स्कूल जा रहे बच्चे को परेशानी हुई। कई बच्चे स्कूल भी नहीं पहुंचे। वहीं 100 बीघा धान की फसल भी जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से तत्काल नहर की पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है। एक्सईएन सुशील कुमार ने बताया कि नहर पटरी को बांधा जा रही है।