फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप, युवक एम्स रेफर

रायबरेली: डीह पुलिस पर टेकरी महल में लाखों की चोरी के मामले में रविकेश को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने आज पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। टेकारी दांदू गांव के रहने वाले रविकेश को पुलिस ने पांच दिनों तक थाने में थर्ड डिग्री दी। आरोप है कि प्लास से उसके नाखून दबाए गए और पट्टे से पिटाई की गई। इससे रविकेश के दोनों हाथों ने काम करना किए बंद। उसके शरीर पर थर्ड डिग्री के निशान भी साफ दिख रहे हैं। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में एम्स रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार ने दरोगा सुभाष यादव और दो अन्य सिपाहियों पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें