पीलीभीत में विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को गैस चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने पप्पू यादव पर सनातन का अपमान करने का आरोप लगाया।