यूपी के मुरादाबाद स्थित मझोला क्षेत्र के खुशहालपुर स्थित मंदिर में घुसे चोर ने पहले हाथ जोड़े और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दान पात्र से रुपये निकालकर भाग रहे आरोपी चोर को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।