फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व कर्मचारी के परिवार से विवाद के बाद सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे, बीडीओ को भी सुनाई खरी-खोटी

मेरठ। दौराला विकासखंड परिसर में बुधवार को सफाई कर्मचारियों और ब्लॉक के पूर्व कर्मचारी के परिवार के बीच हुए विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से नाराज सफाई कर्मचारी ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने पूर्व कर्मचारी सावन कुमार उर्फ बड़ा बाबू को परिसर से हटाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। बुधवार सुबह जोगिंदर कुमार, विनोद कुमार, संदीप, पूजा और बबली आदि कई सफाई कर्मचारी विकासखंड परिसर में सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान, पूर्व कर्मचारी सावन कुमार की बहन परिसर में पक्षियों को दाना डालने लगीं। सफाई कर्मचारियों ने उनसे कहा कि सफाई कार्य चल रहा है, इसलिए दाना छत पर डाल दें ताकि परिसर दोबारा गंदा न हो। आरोप है कि इस बात पर सावन कुमार की बहन नाराज हो गईं और सफाई कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगीं। इसके बाद उन्होंने अपने भाई सावन कुमार को मौके पर बुला लिया। कर्मचारियों का आरोप है कि सावन कुमार ने मौके पर पहुंचकर जोगिंदर कुमार सहित अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और दुर्व्यवहार किया। घटना के बाद सफाई कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी रामकुमार से शिकायत की। बीडीओ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और सावन कुमार से आपत्ति जताई। सावन कुमार ने बीडीओ के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए खरी-खोटी सुना दी। इस पर सफाई कर्मचारी एकजुट होकर विकासखंड परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सावन कुमार को ब्लॉक परिसर से हटाया नहीं जाता और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। खंड विकास अधिकारी रामकुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की बात सुनी गई। सावन कुमार को ब्लॉक परिसर खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें