फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बारिश के पानी में फंसे चरवाहों और 250 भेड़-बकरियों का पीएसी ने किया रेस्क्यू

मेरठ। हस्तिनापुर की गंगा में बढ़े जलस्तर के बीच शनिवार को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ की बी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशनपुर गांव के जंगल में फंसे चरवाहों और उनकी करीब 250 भेड़-बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान से बड़ी अनहोनी टल गई। पीएसी की टीम इन दिनों बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के लिए हस्तिनापुर क्षेत्र में तैनात है। शनिवार को सूचना मिली कि किशनपुर के खादर क्षेत्र में जलभराव और गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण कुछ चरवाहे अपनी भेड़-बकरियों के साथ फंस गए हैं। सूचना मिलते ही पीसी रवि गौतम के नेतृत्व में बी दल का डेढ़ सेक्शन मोटरबोट और आवश्यक राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा। जवानों ने पहले स्थिति का आकलन किया, फिर सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर सभी चरवाहों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद करीब 250 भेड़-बकरियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान जवानों ने पूरी सतर्कता बरती, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। पीसी रवि गौतम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीएसी की टीम लगातार निगरानी कर रही है। किसी भी आपात सूचना पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें