मेरठ के ईशापुरम फेज-2, शिखेड़ा रोड निवासी बाल गायिका आरुषि ठाकुर ने ‘India’s Talent Fight’ के ग्रैंड फिनाले में शानदार गायन प्रस्तुति देकर 1st Runner-Up का खिताब हासिल किया। रुड़की, हरिद्वार में आयोजित ग्रैंड फिनाले में आरुषि ने अपनी मधुर आवाज, सुरों की प्रस्तुति और आत्मविश्वास से निर्णायकों व दर्शकों का दिल जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया।