मेरठ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह गांधी आश्रम से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें डीएम डॉ. वीके सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। देशभक्ति के नारों के बीच प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर शहीद स्मारक पहुंची। शहीद स्मारक पर हुआ ध्वजारोहण प्रभात फेरी गांधी आश्रम से शुरू होकर हापुड़ अड्डा, इंद्र चौक और जली कोठी होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यहां डीएम डॉ. वीके सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।