मेरठ के बालेराम स्कूल में गुरुवार को तीज महोत्सव के तहत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और काव्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. पायल गर्ग, राजकुमार त्यागी, शिक्षिका शगुन, अनीता, कल्पना और हिमांशी का विशेष सहयोग रहा।