मेरठ में सेक्टर-1ए, शताब्दीनगर, रिठानी में 5 अप्रैल से भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा शुरू होने से पहले शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों ने मार्ग में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।