मेरठ के बिजली बंबा बाईपास स्थित द ग्रैंड सोसाइटी में पिछले 15 दिनों से लिफ्ट खराब पड़ी है। सोसाइटी में नौवीं मंजिल तक फ्लैट होने के कारण लिफ्ट बंद होने से residents को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद सोसाइटी कार्यालय की ओर से समस्या का समाधान नहीं कराया गया। लिफ्ट बंद होने के कारण गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले ने भी ऊपर जाने से मना कर दिया है।