फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जल्द ही गुलजार होगा नौचंदी मेला, झूले लगे, दुकानों में सजने लगा सामान

मेरठ शहर का ऐतिहासिक नौचंदी मेला जल्द ही गुलजार होने वाला है। मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में विभिन्न किस्म के झूले लगाए जा चुके हैं और दुकानों में सामान भरने का काम भी शुरू हो गया है। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलकर बिक्री भी शुरू कर दी है। मेले में आने वाले लोगों के लिए बड़े-बड़े झूले, बच्चों के मनोरंजन के साधन और तरह-तरह की खाने-पीने व खरीदारी की दुकानें सजने लगी हैं। दूर-दराज से आए व्यापारी अपने स्टॉल लगाने में जुटे हुए हैं। आने वाले दिनों में मेले में और भी दुकानें खुलेंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी पूरी की जाएंगी। हर साल की तरह इस बार भी मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे मेले की रौनक और बढ़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें