फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क की जांच में ईडी की छापेमारी, कपड़ा कारोबारी के घर दस्तावेज खंगाले

मेरठ के मवाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला खैरात अली में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कपड़ा कारोबारी असद रजा के आवास पर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार टीम सुबह करीब सात बजे पहुंची और देर तक दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड तथा अन्य अभिलेखों की जांच करती रही। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए और किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक ईडी की अलग-अलग टीमें मवाना और सांधन क्षेत्र में भी छापेमारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई दुबई से जुड़े एक ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क और कथित वित्तीय लेनदेन की जांच के सिलसिले में की जा रही है। जांच एजेंसी ने मामले के कथित मुख्य आरोपियों शुभम और जैदी से जुड़े ठिकानों को भी जांच के दायरे में लिया है। टीम डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार असद रजा का पुत्र अलेक जैदी पहले दुबई में नौकरी करता था और कुछ माह पूर्व ही भारत लौटा है। बताया गया कि वह वर्तमान में आगरा में अपने मामा के यहां गया हुआ था, जिसे जांच के दौरान आगरा से बुलाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें