जानी थानाक्षेत्र के किठौली गांव में लख्मी खेत पर ईख बांधने गए थे, तभी कुत्तों के झुंड ने हमला कर उन्हें मार डाला। कई घंटे तक जब वह नहीं लौटे तो पोता ईशांत खेत पर देखने पहुंचा, तो वहां उसके दादा का शरीर कुत्ते खा रहे थे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को भगाया। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और शव को एक घंटे तक नहीं उठने दिया। कुत्तों से निजात दिलाने की मांग उठाई।