मवाना स्थित ऐतिहासिक श्री बड़ा महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि/चौदस का पवित्र जल चढ़ाने का सिलसिला प्रातः 4:56 बजे से प्रारंभ हो गया था। मंदिर प्रांगण में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दी। बड़ी संख्या में कांवड़िए और स्थानीय श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शाम तक भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।