फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कब्रिस्तान में दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत; वन विभाग की टीम ने की तलाश

फलावदा क्षेत्र के ग्राम सनौता में उस समय हड़कंप मच गया जब कब्रिस्तान में कब्र खोद रहे ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों के अनुसार कब्रिस्तान में किसी जानवर की आहट सुनाई दी, जिस पर उन्होंने टॉर्च की रोशनी डाली तो पास ही तेंदुआ नजर आया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने आसपास के जंगल में तेंदुए की तलाश के लिए कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका। जंगल में तेंदुआ होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने टॉर्च की रोशनी में तेंदुए को करीब से देखा और उसका वीडियो भी बनाया है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं लग सका। तेंदुए की मौजूदगी की खबर के बाद ग्रामीण जंगल की ओर जाने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें