हस्तिनापुर में स्कूल संचालक अतुल कुमार की हत्या के मामले में आरोपी दामिनी के किराए के मकान के बाहर शनिवार को लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में आक्रोश और चर्चाओं का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।