मेरठ। भूमिया के पुल के नीचे नाले में पड़े कूड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे पुल के नीचे से धुआं निकलने लगा। घटना रविवार दिन की है। धुएं से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आसपास के दुकानदारों ने बताया कि नाले की काफी समय से सफाई नहीं हुई, जिससे नाले में कूड़ा ऊपर तक भर गया है।