फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेंट जोसेफ चर्च से सरधना के माता मरियम तीर्थस्थल तक निकाली विशाल पैदल यात्रा, हज़ारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र में स्थित सेंट जोसेफ चर्च से सरधना स्थित माता मरियम तीर्थस्थल तक विशाल पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। इस पवित्र यात्रा में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हज़ारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु प्रार्थना, भजन और माता मरियम की स्तुति करते हुए आगे बढ़ते रहे। इस आध्यात्मिक यात्रा का नेतृत्व बिशप जैसूराज ने किया। उनके साथ फादर स्टीफन, फादर रॉय तथा फादर जेसु अमृतम सहित अनेक पुरोहित एवं धर्मबहनें उपस्थित रहीं। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने शांति, प्रेम और एकता का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें