फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश के चलते गिरी दीवार, तीन लोग घायल

मथुरा के सौंख में घर में चारपाई पर भाई की बेटी के साथ बैठे दंपती बारिश के चलते दीवार के नीचे दब गए। दीवार के नीचे दबने से दंपती सहित भाई की बेटी बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना मगोर्रा के गांव जोगीपुरा निवासी प्रदीप कुमार बुधवार की सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी भगवती व भाई बेटी रोशनी के साथ घर मे चारपाई पर बैठ हुए थे और सुबह से तेज बारिश हो रही थी। बारिश के चलते घर की दीवार अचानक गिर गई। चारपाई पर बैठे पति प्रदीप कुमार, पत्नी भगवती देवी सहित भाई की बेटी रोशन दीवार के नीचे दब गई। इस दौरान नीचे दो और ऊपर बने दो कमरे ढह गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दंपती सहित बेटी को मलबा हटाकर बाहर निकाला। पंचायत लेखपाल आशीष कुमार सक्सेना ने बताया कि बारिश के चलते दीवार गिरी है और कमरे भी ढह गए हैं। सरकार द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें