मैनपुरी। सावन महीने के तीसरे सोमवार को जनपदभर के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंची। दूर-दूर से कांवड़ भरकर पहुंचें श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का श्रद्धाभाव से अभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्राचीन श्री भीमसेन जी महाराज मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर, घिरोर के मार्कंडेय स्थित शिव मंदिर, भोगांव के सोमनाथ मंदिर और भांवत के जखदर महादेव मंदिर समेत जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ दिखाई दी।