फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: लोकसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री का दौरा आज, एसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को लखीमपुर खीरी का दौरा करेंगे। दोनों लोग गोला-अलीगंज क्षेत्र स्थित कबीरधाम में पहुंचेंगे। यहां संत असंग देव सर्वेश्वर सरकार के जन्मोत्सव एवं स्मृति भवन के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे। उनके आगमन के मद्देनजर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों और हेलीपैड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय, क्षेत्राधिकारी गोला और मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद थे। टीम ने कबीरधाम स्थित कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, गोला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग और हेलीपैड की सुरक्षा का अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा। अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को ड्यूटी प्रबंधन में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें