लखीमपुर खीरी जिले में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला के छात्र अर्जित गुप्ता ने हाईस्कूल में 95.33 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया। अर्जित ने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से प्रतिदिन पांच से छह घंटे पढ़ाई की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।