क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मेले में चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। आरोग्य मेले में प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने चर्म रोग,खांसी,वायरल बुखार,पेटदर्द सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। दोपहर दो बजे तक कुल 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।