चौबेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज और चिकित्सक के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में एक चिकित्सक और मरीज के बीच कहासुनी और मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।