क्षेत्र में सोमवार को नाग पंचमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में नाग देवता की पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं ने परंपरागत तरीके से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीण इलाकों में नाग पंचमी की पारंपरिक मान्यता के तहत बच्चों ने गुड़िया पीटकर पर्व मनाया। बच्चे हाथों में डंडे लेकर उत्साह के साथ गुड़िया पीटते नजर आए। गांवों में बच्चों की टोलियां त्योहार के उल्लास में जुटी रहीं।