महाराजपुर क्षेत्र में खुले में पड़ा क्रोमियम युक्त जहरीला कचरा हटाने और इसकी जांच को लेकर अधिकारियों के आदेश बेअसर नजर आ रहे हैं। 22 दिन बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट अधर में है और पुरवामीर समेत कई गांवों में कचरा जस का तस पड़ा है। बारिश के कारण कचरा बहकर आसपास के इलाकों तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है।