फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काटा

चकेरी के सनिगवां स्थित कांशीराम कॉलोनी फेज-1 में शुक्रवार की रात घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। उन्नाव के शुक्लागंज मनोहरनगर निवासी गुलफ्शा के मुताबिक उनके पति अजमत खान शादी समारोह में सजावट का काम करते हैं। वह पिछले माह अपने मायके सनिगवां स्थित कांशीराम कॉलोनी फेज-1 में अपने आठ साल के बेेटे राहिल के साथ आई थी। शुक्रवार की रात करीब दस बजे राहिल कॉलोनी के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक कुत्ते ने राहिल पर हमला कर दिया। कुत्ते ने राहिल के पैर और जांघ पर काट लिया। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम में शिकायत के बाद भी कुत्तों को नहीं पकड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें