कन्नौज जिले के सौरिख-छिबरामऊ मार्ग पर ममता को तार-तार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बारिश के बीच सड़क किनारे तौलिए में लिपटी एक जीवित नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को प्राथमिक सुरक्षा के लिए छिबरामऊ के एक निसंतान दंपती को सौंप दिया। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के तहत चाइल्ड लाइन प्रभारी तौसीफ वारसी ने बच्ची को जल्द बाल कल्याण समिति के संरक्षण में देने की बात कही है।