पट्टाचार्य महा मुनिराज का सोमवार को महानगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भव्य शोभायात्रा एवं श्रद्धालुओं के विशाल जमावड़े के साथ वह श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में आयोजित धर्मसभा में आचार्य श्रीविशुद्ध सागर ने कहा कि निर्मल भाव से दान करने पर दूनी रफ्तार से तरक्की होती है। इस दौरान गणाचार्य श्री विरागसागर महाराज के चित्र का अनावरण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया गया। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, कार्याध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन वर्धमान, डा. जिनेंद्र जैन, मुख्य संयोजक केतन जैन, राजेंद्र जैन, अजीत कुमार जैन, रविंद्र जैन, वरुण जैन, जितेंद्र चौधरी, राजकुमार भंडारी, ललित जैन, सुनील जैन आदि मौजूद रहे। महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को सात बजे से घटयात्रा प्रारंभ होगी। सबसे पहले ध्वजारोहण होगा। उसके पश्चात विविध आयोजन होंगे।