फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले- जंतर-मंतर पर पैलेट गन का इस्तेमाल जायज था, प्रदर्शन में राष्ट्रद्रोही भी हो गए थे शामिल

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को जायज ठहराते हुए कहा कि आंदोलन में राष्ट्रद्रोही शामिल हो गए थे। मंत्री बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने झांसी पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। झारखंड में पेपर लीक के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पेपर लीक होना अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लीक की पूरी श्रृंखला चलती थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद पेपर लीक की घटनाएं न के बराबर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लीक करने वाले संगठन सत्ता के संरक्षण में रहते थे, जबकि आज ऐसे लोगों को दंडित किया जा रहा है। कोई माफी नहीं है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ जो नया कानून आया है, उससे पेपर लीक करने वालों के होश ठिकाने रहेंगे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के सवाल पर योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पैलेट गन किस लिए दी गई है। उन्होंने कहा पैलेट गन किस लिए दी गई है, यदि कोई हिंसा करेगा। उस आंदोलन में राष्ट्रद्रोही भी शामिल हो गए थे, भारत की भावनाओं और महापुरुषों को गाली दे रहे थे। भारतीय संस्कृति और प्रधानमंत्री के लिए अर्मादित भाषा का प्रयोग कर रहे थे तब क्या करना चाहिए था। हिंसा को रोकने के लिए हर कदम जायज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें