फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की जगह जूता, पाइप और पत्थर की तस्वीर लगाकर भेज दिए 9 हजार का चालान, VIDEO

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव निवासी रीता गुप्ता के नाम पंजीकृत बाइक बाइक का ऑनलाइन चालान किया गया है। यह चालान उनके वाहन की जगह जूता, पाइप और पत्थर की तस्वीर अपलोड कर की गई है, जिसे लेकर बाइक सवार हैरान है। 28 मई को बाइक का नौ हजार रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया। आरोप है कि चालान में बाइक और यातायात नियम उल्लंघन से संबंधित कोई स्पष्ट फोटो नहीं लगाई गई, बल्कि जूता, पाइप और पत्थर की तस्वीर अपलोड कर दी गई। चालान में ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, फिटनेस, नंबर प्लेट और इंश्योरेंस न होने का उल्लेख किया गया है। वाहन मालिक के बेटे सचिन गुप्ता ने बताया कि जिस दिन बाइक का चालान किया गया है वह उस दिन घर के बाहर खड़ी थी। मोबाइल पर चालान और नौ हजार रुपये जुर्माने का संदेश आने के बाद परिवार परेशान हो गया। उनका कहना है कि बाइक से संबंधित सभी कागजात, फिटनेस और इंश्योरेंस वैध हैं। फिटनेस वर्ष 2036 तक, इंश्योरेंस वर्ष 2027 तक मान्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें