फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू (टिकैत) ने सादाबाद के मोनिया में की सभा, आलू के गिरते दाम पर सरकार से मांगी राहत

सादाबाद क्षेत्र के मोनिया गांव में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने एक सभा का आयोजन किया। इस सभा का नेतृत्व विश्वजीत आर्य ने किया। सभा में आलू के लगातार गिरते दाम, बढ़ती खेती की लागत और कर्ज के बोझ तले दबे किसानों की समस्याएं उठाई गईं। किसानों ने सरकार से तत्काल राहत और उचित मूल्य दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने से खाद, बीज, सिंचाई, दवा व मजदूरी सहित सभी लागतें बढ़ गई हैं। इसके बावजूद आलू के दाम लगातार गिर रहे हैं, जिससे लागत निकालना मुश्किल हो गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि कर्ज से परेशान होकर कई किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। उनका कहना था कि सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें