पीईटी-2026 के अभ्यर्थियों को केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। गोंडा के 16 केंद्रों पर 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 7128 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नकलविहीन परीक्षा के निर्देश दिए, जिसके लिए सीसीटीवी निगरानी और बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक, दूसरी दोपहर तीन से पांच बजे तक चलेगी। प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, दो फोटो और काला या नीला बॉल पॉइंट पेन साथ लाएं। मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। ओएमआर शीट पर व्हाइटनर, ब्लेड या रबर का प्रयोग करने पर अभ्यर्थन निरस्त होगा। अनुचित साधनों पर आजीवन कारावास और एक करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।