फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में पोषण पखवाड़ा का आयोजन, महिलाओं को पोषण व सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

गोंडा में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में “पोषण पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ अंकिता जैन ने महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही संतुलित आहार, स्वच्छता और बच्चों व माताओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और जागरूकता अभियान का लाभ उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें