फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रक ने छीन ली जिंदगी, बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की मौत

Pragati Chand Updated Sat, 08 Aug 2026 10:36 AM IST

गाजीपुर जिले में सैदपुर क्षेत्र के मीरपुर के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक कृषि कार्य के लिए खाद लेने सैदपुर बाजार आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर खड़ा कर भाग गया। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवचंदपुर गांव निवासी 27 वर्षीय बहादुर पाल पुत्र चन्द्रमा पाल शनिवार की सुबह अपने घर से सैदपुर बाजार में कृषि कार्य के लिए खाद लेने आ रहा था। जैसे ही वह मीरपुर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घायल युवक को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें